Home » भारतीय सीमा पर फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ के जवानों ने देखते ही कर दी फायरिंग
देश

भारतीय सीमा पर फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ के जवानों ने देखते ही कर दी फायरिंग

कलानौर। पंजाब के गुरदासपुर में भारतीय सीमा पर फिर पाकिस्तानी ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की। इसके बाद जवानों ने फायरिंग कर पाक की नापाक हरकत को एक बार फिर विफल कर दिया। उधर घटना की सूचना मिलने पर बीएसएफ और पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारी के अलावा थाना प्रभारी कलानौर मेजर सिंह सहित संबंधित इलाके में पहुंचकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

बीएसएफ के सेक्टर गुरदासपुर के अधीन आती बीएसएफ की 27 बटालियन की बीओपी चंदू वडाला के तहत बीएसएफ के जवानों ने राष्ट्रीय सीमा के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग कर भारतीय क्षेत्र में घुसने से रोका गया। जानकारी के अनुसार रविवार की रात जवानों ने आसमान में पाकिस्तान ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते हुए देखा। इसके बाद जवानों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। उधर घटना की सूचना मिलने पर बीएसएफ और पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारी के अलावा थाना प्रभारी कलानौर मेजर सिंह सहित संबंधित इलाके में पहुंचकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

तरनतारन में भी दिखा था ड्रोन

इससे पहले पंजाब के तरनतारन में भी पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ की खबर सामने आई थी। जवानों ने इस पर फायरिंग कर नाकाम कोशिश को विफल कर दिया। इस संबंध में बीएसएफ के कंपनी कमांडेंट आदर्श अभिनव ने खेमकरण थाने में लिखित शिकायत दी थी। डीएसपी प्रीतइंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर दोनों ड्रोन कब्जे में लेकर अज्ञात तस्करों पर केस दर्ज किया है।

Search

Archives