Home » खौलते पानी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
देश

खौलते पानी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

पंजाब: पुलिस जिला खन्ना के गांव रोसियाना में एक दर्दनाक दुर्घटना में घर वाले की लापरवाही से डेढ़ साल के मासूम ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार रोसियाना गांव में मनवीर सिंह को नहलाने के लिए उसकी मां ने इलैट्रिक रॉड से बाल्टी में पानी गर्म किया और रॉड को कमरे में रखने के लिए चली गई। पीछे बाल्टी को पकड़कर खड़ा मनवीर सिंह बाल्टी के बीच गिर गया।
बुरी तरह से झुलसे मनवीर को पहले मलेरकोटला के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया वहां से हालत को भांपते हुए राजिंदरा अस्पताल पटियाला रैफर किया गया। राजिंदरा अस्पताल में भी मनवीर की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ भेज दिया गया। पी.जी.आई. में इलाज के दौरान मनवीर की मौत हो गई।
इस संबंध में जब पुलिस चैकी सिआड़ के इंचार्ज ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बच्चे की मौत संबंधी अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके चलते पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन कानूनी तौर पर जब तक बच्चा पूरी तरह से दांत नहीं निकाल लेता तब तक उसका पोस्टमार्टम नहीं हो सकता। इसी कारण पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए बिना पोस्टमार्टम के बच्चे का शव परिवारजनों के हवाले कर दिया।

Search

Archives