Home » टेरर फंडिंग को लेकर एनआईए की देशभर में छापामार कार्यवाही
देश

टेरर फंडिंग को लेकर एनआईए की देशभर में छापामार कार्यवाही

नई दिल्ली। एनआईए ने एक बार फिर गैंगस्टर और टेरर फंडिंग को लेकर छापामार कार्यवाही की है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए ने दिल्ली, यूपीए, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत देशभर के करीब 70 जगहों पर दबिश दी है। टेरर फंडिंग को लेकर गैंगस्टर और उनके करीबियों के ठिकाने पर छापामार कार्यवाही की गई है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और नीरज बवाना के पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई की है, बताया जा रहा है कि आर्म्स सप्लायर नेक्कस को लेकर भी एनआईए छानबीन कर रही है।
एनआईए सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई और बवाना गैंग के नाम पर भारत में आतंक के लिए काफी फंडिंग है। छह गैंगस्टरों से पूछताछ के दौरान कई और गैंगस्टर्स के नाम सामने आए थे। एनआईए पूछताछ किए गए गैंगस्टरों के घरों और उनके सहयोगियों से जुड़े अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है वहीं गैंगस्टरों के दूसरे देशों से संपर्क होने की बात सामने आई थी। गैंगस्टर.टेरर फंडिंग मामले में एजेंसी अब तक तीन बार छापेमारी कर चुकी है। इससे पहले की कार्रवाई में एनआईए ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत गिरफ्तार किए गए सभी गैंगस्टरों से पूछताछ की थी, इसके बाद पाकिस्तान-आईएसआई और गैंगस्टर गठजोड़ के बारे में कई जानकारी एनआईए के हाथ लगी है। इसी के आधार पर एक बार फिर गैंगस्टरों के ठिकानों पर छापेमार की कार्यवाही की जा रही है।

Search

Archives