Most polluted city – देश में ऐसे कई शहर हैं जहां प्रदूषण का स्तर काफी खराब है। दुसरी ओर राजधानी दिल्ली जो की सबसे प्रदूषित शहर सफाई के मामले में सबसे खराब बोला जाता था, मुंबई ने इसकी जगह लेकर दुनिया के टॉप टेन प्रदूषित शहर में इंडिया की एंट्री होने के साथ ही दूसरे स्थान पर चली गई है।
Most polluted city
ग्लोबल एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार, मुंबई दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर साबित हुआ है जिसने राजधानी दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि स्विस स्थित वायु गुणवत्ता निगरानी प्रौद्योगिकी कंपनी के मुताबिक, साराजेवो(Sarajevo), बोस्निया(Bosnia) और हर्जेगोविना (Herzegovina) को 29 जनवरी से 8 फरवरी के बीच दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर का नाम दिया गया था।
इकएयर(IqAir) वेबसाइट पर AQI डेटा के अनुसार, मुंबई में 163 का AQI है, जो अनहेल्दी श्रेणी में आता है। वही लाहौर तीसरे स्थान पर है। दिल्ली 155 के यूएस एक्यूआई के साथ छठे स्थान पर है, जबकि कोलकाता 135 के यूएस एक्यूआई के साथ 17वें स्थान पर है।
इकएयर के आंकड़ों के मुताबिक, 29 जनवरी को मुंबई सबसे प्रदूषित सूची में 10वें स्थान पर था। यह 2 फरवरी को चरम पर था, जिसके बाद 8 फरवरी के आसपास हवा की क्वालिटी में थोड़ा सुधार हुआ है।
हालाँकि, 13 फरवरी को, यह वायु क्वालिटी के मामले में दिल्ली को पीछे छोड़ कर दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया गया है। IQAir(Swiss Air Tracking Index) ने भारत की वायु गुणवत्ता का आकलन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) और ग्रीनपीस के साथ सहयोग किया है। इसका शोध केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की जानकारी पर आधारित है।







