Home » गाड़ी की टक्कर से तेंदुआ हुआ घायल, रेस्क्यू करने पहुंची टीम पर अचानक कर दिया हमला
देश

गाड़ी की टक्कर से तेंदुआ हुआ घायल, रेस्क्यू करने पहुंची टीम पर अचानक कर दिया हमला

कर्नाटक के दावणगेरे में अनागोडा के पास नेशनल हाईवे 48 पर एक गाड़ी की टक्कर से तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (RFO) और असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट्स (ACF) आनंद बी. को जानकारी दी। अधिकारियों को तेंदुआ जिंदा मिला, लेकिन गंभीर चोटों, खासकर बाईं आंख और कूल्हे पर लगी चोट के कारण वह ठीक से हिल-डुल नहीं पा रहा था। हालांकि, तेंदुए ने अचानक से अधिकारियों पर हमला कर दिया।

इस बीच, तेंदुए को सफलतापूर्वक पकड़कर पिंजरे में डाल दिया गया और मेडिकल इलाज व आगे की जांच के लिए भेज दिया गया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उसे सुरक्षित रूप से वापस जंगल में कब छोड़ा जा सकता है? इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Search