Home » जम्मू कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आतंकियों के मददगार पूर्व पुलिसकर्मी की संपत्ति जब्त
देश

जम्मू कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आतंकियों के मददगार पूर्व पुलिसकर्मी की संपत्ति जब्त

श्रीनगर। पुलिस ने गुरूवार को एक नार्को टेरर मामले में संगम बिजबेहाड़ा में तीन कनाल छह मरला जमीन की कुर्की की है। यह मामला पुलिस में भर्ती हो, लश्कर व हिजबुल मुजाहिदीन के लिए मुखबिरी करने, आतंकियों को हथियार उपलब्ध कराने और आतंकी हमलों में शामिल रहे पूर्व पुलिसकर्मी फिरदौस अहमद बट से जुड़ा है।

फिरदौस अहमद बट को गत वर्ष पुलिस ने एक विशेष सूचना के आधार पर पकड़ा था। वर्ष 2024 में पहलगाम में ही राजस्थान के पर्यटक दंपत्ति पर आतंकी हमले में भी वह लिप्त था। वह पाकिस्तान में बैठे टीआरएफ के हैंडलर साजिद जट के साथ संपर्क में था और उसके द्वारा जम्मू के कठुआ व सांबा में ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियारों को प्राप्त कर, कश्मीर में बांटने का काम भी करता था। वह टीआरएफ के लिए नए आतंकियों की भर्ती का भी काम करता था। पुलिस ने श्रीनगर के कमरवारी में स्थित पुलिस हाउसिंग कॉलोनी में उसके आवासीय क्वार्टर व अनंतनाग के गनी मोहल्ला मट्टन में उसके नवनिर्मित घर से पिस्तौल, गोला-बारूद, विस्फोटक और नशीले पदार्थों सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।

Search

Archives