Home » शार्ट सर्किट से यहां लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
देश

शार्ट सर्किट से यहां लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

नोएडा। सोमवार को सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेस जेनिथ सोसायटी सेक्टर-77 में आग लग गई। आगजनी की घटना सोसायटी के 12वें माले पर स्थित फ्लैट नंबर 1203 में हुई है। मालिक गौरव जैन के अनुसार फ्लैट के अंदर पूजा घर में शॉर्ट सर्किट होने से ये आग लगी है। घटना के तुरंत बाद आगजनी की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में फ्लैट के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Search

Archives