Home » जमीन का हिस्सा मांगने पर बाप ने बेटे पर चला दी गोली
देश

जमीन का हिस्सा मांगने पर बाप ने बेटे पर चला दी गोली

अमृतसर : गांव बल्लदवाल में एक बाप ने भाइयों के साथ मिलकर अपने ही बेटे पर गोलियां चला दीं। इस घटना में युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पत्रकारों से बातचीत  करते हुए पीड़ित युवक लवप्रीत सिंह ने बताया कि वो अपने बाप से अपने हिस्से की जमीन मांगने गया था। इसी बीच उसके पिता ने  चाचा और कुछ लोगों को बुलाकर उन पर हमला करवा दिया और गोली चला दी। इसके बाद वह घायल हो गया, जिसे आस-पास के लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाय। वहीं घायल युवक ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमला करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत की तरफ से एक दिन का रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल जांच जारी है।

Search