जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के देसा वन क्षेत्र में सोमवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ एक अधिकारी समेत चार जवान शहीद हो गए है। जबकि पांच सुरक्षाकर्मी घायल है। जिनका इलाज किया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने क्षेत्री की घेरा बंदी कर दी है और अतिरिक्त सुरक्षाबलों के साथ सर्च अभियान रही है।
अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ तब शुरू हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने शाम करीब 7.45 बजे देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरारबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।
सेना की ह्वाइट नाइट कोर ने एक्स पर पोस्ट में बताया कि विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर सेना और पुलिस ने डोडा के उत्तर में सामान्य क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान चलाया। रात लगभग 9 बजे आतंकियों से सामना हुआ, जिसके बाद भारी गोलीबारी हुई। इलाके में अतिरिक्त सैनिकों को भेजा गया है।







