Home » आईएएस के घर चली गोली, पुलिस सीसीटीवी के आधार पर कर रही आरोपी की तलाश
देश

आईएएस के घर चली गोली, पुलिस सीसीटीवी के आधार पर कर रही आरोपी की तलाश

चंडीगढ़। दीपावली की रात पंजाब कैडर के आईएएस के सेक्टर 24 स्थित घर पर किसी अज्ञात बदमाश ने गोली चलाई। उनकी सरकारी कोठी पर अज्ञात युवकों ने गोली चलाई है। घटना के समय आईएएस वीरेंद्र कुमार शर्मा अपने घर में परिवार के साथ मौजूद थे। यह घटना देर रात 11 बजे हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

इस दौरान उनकी कोठी पर मौजूद सुरक्षा कर्मी भी गोली चलाने वाले अज्ञात आरोपित को पकड़ने के लिए बाहर निकले। इस बीच वीरेंद्र कुमार शर्मा ने अपने परिवार के साथ घर के अंदर ही रहना सुरक्षित समझा। गनीमत रही की गोली एक कमरे की खिड़की की प्लाई में फंस गई थी, जिसकी वजह से यह गोली किसी को नहीं लगी। घर के इर्द-गिर्द लगे सीसीटीवी कैमरा से चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपितों की फुटेज देकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं घटनास्थल पर देर रात फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया था। वीरेंद्र कुमार शर्मा पंजाब सरकार में स्वास्थ्य विभाग में तैनात हैं।

Search

Archives