Home » 52 लाख कैश, 4 करोड़ का सोना और कई फ्लैट जब्त, तेलंगाना का धनकुबेर इंजीनियर गिरफ्तार
देश

52 लाख कैश, 4 करोड़ का सोना और कई फ्लैट जब्त, तेलंगाना का धनकुबेर इंजीनियर गिरफ्तार

हैदराबाद। तेलंगाना में एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक सरकारी इंजीनियर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की। रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट कॉर्पाेरेशन के डिविजनल इंजीनियर मुत्यम वेंकट रमना के घर, ऑफिस और उनके रिश्तेदारों, सहयोगियों और कथित बेनामीदारों से जुड़ी 8 जगहों पर एक साथ तलाशी ली गई।

एसीबी अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी में कथित तौर पर अधिकारी की इनकम के जाने-पहचाने सोर्स से कहीं ज्यादा संपत्ति का पता चला। सबूत मिलने के बाद प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। सेरिलिंगमपल्ली और कुकटपल्ली में 4 रेजिडेंशियल फ्लैट मिले, जिनकी ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन वैल्यू 1.23 करोड़ रुपये है। इसके अलावा कुकटपल्ली के अंजनेया नगर में 160 स्क्वायर यार्ड में फैली जी$3 कमर्शियल बिल्डिंग 1.82 करोड़ और सेरिलिंगमपल्ली के गुट्टाला बेगमपेट में 250 स्क्वायर यार्ड में जी$5 कमर्शियल बिल्डिंग 2.90 करोड़ रुपये की मिली।

जांच में पता चला कि ऑफिसर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड 4 कंस्ट्रक्शन फर्मों के जरिए रियल एस्टेट में निवेश किया था। अंजनेया नगर और मूसापेट में 10 रेजिडेंशियल अपार्टमेंट डेवलप किए जा रहे हैं, जिसमें लगभग 20 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट लगा है। अचल संपत्ति के अलावा एसीबी को 52.02 लाख रुपये के बैंट डिपॉजिट, लगभग 4 करोड़ रुपये के 2.09 सोने के गहने, लगभग 45 लाख रुपये की तीन गाडिय़ां, 30 लाख रुपये के घरेलू सामान और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, और लगभग 2.5 लाख रुपये की 20 शराब की बोतलें मिलीं।

हालांकि रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि मौजूदा मार्केट रेट से मिली संपत्तियों की कुल मार्केट वैल्यू लगभग 100-150 करोड़ रुपये हो सकती है। प्रॉपर्टी व इन्वेस्टमेंट की पहचान के लिए वेरिफिकेशन जारी है।

Search