Home » जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, 46 लोगों की मौत, 167 लोग बचाए गए
देश

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, 46 लोगों की मौत, 167 लोग बचाए गए

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मचैल माता यात्रा मार्ग पर बादल फटने से भारी तबाही मची है।  46 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। लकड़ी का पुल और पीएमजीएसवाई पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। 120 के करीब लोग घायल हो गए हैं। बड़े पैमाने पर राहत और बचाव का काम जारी है।  हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।

जम्मू के आईजीपी और डीआईजी डीकेआर रेंज हालात की निगरानी कर रहे हैं। मौके पर पुलिस, सेना, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें जुटी हैं। जिला उपायुक्त पंकज शर्मा (केएएस) और एसएसपी नरेश सिंह (जेकेपीएस) खुद मौके पर पहुंचकर बचाव कार्यों की अगुवाई कर रहे हैं।

राष्ट्रपति ने हादसे पर जताया दुख- ‘जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और राहत तथा बचाव कार्य में सफलता की कामना करती हूं।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख- ‘मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने और बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बचाव और राहत कार्य जारी हैं। जरूरतमंदों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।’

Search

Archives