Home » सेना की बड़ी कार्रवाई : लिडवास में 3 आतंकी ढेर, ऑपरेशन ‘महादेव’ जारी
देश

सेना की बड़ी कार्रवाई : लिडवास में 3 आतंकी ढेर, ऑपरेशन ‘महादेव’ जारी

जम्मू ।  जम्मू-कश्मीर में सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए  लिडवास क्षेत्र में तीन आतंकियों को मार गिराया है। स्थानीय लोगों ने यह दावा किया है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के हरवन इलाके में सेना का ऑपरेशन ‘महादेव’ जारी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को एक कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन के दौरान गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं। यह ऑपरेशन जंगल क्षेत्र में चल रहा है, जहां संदिग्ध आतंकियों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार श्रीनगर जिले के हरवन इलाके में सेना ने आतंकियों को घेर लिया। गोलीबारी में तीन आतंकी मारे गए हैं। जबकि दो आतंकियों के घायल होने की खबर है। अभी और आतंकी जंगल में घिरे हो सकते हैं। हालांकि अभी तक आतंकियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूत्रों का कहना है कि मारे गए आतंकी पहलगाम हमले से जुड़े हो सकते हैं। इससे पहले, श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। “लिडवास के सामान्य क्षेत्र में संपर्क स्थापित हो गया है। ऑपरेशन ‘महादेव’ ऑपरेशन जारी है।”

इस अभियान में 50 राष्ट्रीय राइफल्स (RR), 24 RR, श्रीनगर पुलिस और सीआरपीएफ की टीमें शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की आशंका है, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

Search

Archives