Home » मालिक पर भौंका कुत्ता तो निकाल ली तलवार, पत्नी व बच्चों ने रोका तो तीन को काट डाला, फिर खुद कर लिया सुसाइड
मध्यप्रदेश

मालिक पर भौंका कुत्ता तो निकाल ली तलवार, पत्नी व बच्चों ने रोका तो तीन को काट डाला, फिर खुद कर लिया सुसाइड

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने तलवार से हमला कर अपनी पत्नी, बेटे व बेटी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद भी तलवार से अपना गला रेतकर आत्महत्या कर ली। ये पूरी वारदात शनिवार देर रात बड़नगर के बालोदा की है।

मिली जानकारी के अनुसार बड़नगर के बालोदा में रहने वाले व्यक्ति दिलीप पवार पर घर का पालतू कुत्ता भौंक रहा था। इस पर गुस्साए दिलीप ने घर से कुत्ते को मारने के लिए तलवार निकाल लिया। जब पत्नी गंगा ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो वह आग बबूला हो गया और पत्नी को ही तलवार से काट दिया। इतने में भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पास खड़ी बेटी नेहा व बेटे योगेन्द्र पर भी तलवार चला दिया। इस दौरान आरोपी के दो बेटे जो घर के भीतर थे उसने भाग कर अपनी जान बचाई। इसके थोड़े ही देर बाद दिलीप ने तलवार से खुद का गला रेतकर आत्महत्या कर ली।

इधर जान बचाकर भागे दोनों बच्चों ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 एसपी ने ये कहा…
घटना को लेकर एसपी सचिन शर्मा का कहना है कि उज्जैन के बड़नगर क्षेत्र के ग्राम बालोदा में हत्याकांड का मामला सामने आया है। एक युवक ने निर्मम रूप से परिवार के तीन सदस्यों की हत्या की है वहीं खुद भी आत्महत्या कर ली। घटनास्थल और साक्ष्य को संकलित कर सुरक्षित रखा गया है। मामले में जांच की जा रही है।

Search