Home » सागर में दिल दहलाने वाली घटना : आधी रात 4 बेटियों को कुएं में फेंका फिर मां ने लगाई फांसी
मध्यप्रदेश

सागर में दिल दहलाने वाली घटना : आधी रात 4 बेटियों को कुएं में फेंका फिर मां ने लगाई फांसी

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केसली थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में एक महिला का शव बेर के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। समीप ही खेत में बने कुएं से उसकी चार मासूम बेटियों के शव बरामद हुए। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय सविता लोधी का शव गुरुवार सुबह गांव के पास एक बेर के पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने जब आसपास के कुएं में देखा तो उसमें सविता की चार बेटियों (7 साल, 5 साल, 3 साल और चार महीने की मासूम) के शव तैरते हुए दिखाई दिए। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पति शहर से बाहर

थाना प्रभारी लोकेश पटेल ने बताया कि महिला का पति पिछले एक साल से दूसरे शहर में मजदूरी करने गया हुआ है और घर नहीं लौटा था। घर में महिला अपने ससुर और छोटी बहन के साथ रहती थी। बुधवार रात बच्चियां अपनी मौसी के पास सो रही थीं, लेकिन देर रात सविता उन्हें उठाकर अपने साथ ले गई थी।

प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Search

Archives