Home » रेलवे ट्रैक पर हादसा : सीमेंट से लदा ट्रक फाटक तोड़कर ट्रैक पर फंसा, दो घंटे ट्रेने रहीं प्रभावित
मध्यप्रदेश

रेलवे ट्रैक पर हादसा : सीमेंट से लदा ट्रक फाटक तोड़कर ट्रैक पर फंसा, दो घंटे ट्रेने रहीं प्रभावित

सागर । रविवार की सुबह सागर-बीना रेलवे ट्रैक के जरुआखेड़ा रेलवे फाटक पर सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर फाटक तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर जा फंसा। ट्रक दूसरी और तीसरी लाइन के बीच अटक गया। रेलकर्मियों ने तुरंत ट्रेनों का आवागमन रोक दिया। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक ट्रेनें प्रभावित रहीं।

घटना की जानकारी मिलते ही रेल अधिकारी, आरपीएफ और जिला पुलिस बल मौके पर पहुंचे। ट्रक को हटाने के लिए दो जेसीबी और एक क्रेन की मदद ली गई। सीमेंट भरी बोरियां खाली कराने के बाद ट्रक को ट्रैक से हटाया गया।

दुर्घटना के कारण दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी का संचालन प्रभावित हुआ. सुबह 9 बजे के करीब ट्रैक से ट्रक हटाने के बाद यातायात बहाल हो सका।  मामले में आरपीएफ ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। ट्रक को जब्त किया गया है।

Search

Archives