Home » राजसी परंपरा अनुसार माधवी राजे सिंधिया का अंतिम संस्कार आज
मध्यप्रदेश

राजसी परंपरा अनुसार माधवी राजे सिंधिया का अंतिम संस्कार आज

ग्वालियर । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और ग्वालियर राजघराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का अंतिम संस्कार आज ग्वालियर में किया जाएगा। दोपहर में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव देह रखी जाएगी। इस दौरान देश के बड़ी राजशाही परिवार के साथ बड़ी राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहेंगी।

माधवी राजे सिंधिया  75 साल की थीं। पिछले दो महीने से बीमार होने से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं। उन्होंने बुधवार सुबह 9.28 बजे अंतिम सांस ली। कुछ देर में उनकी पार्थिव देह ग्वालियर लाई जाएगी। इसके बाद रानी महल में दोपहर तीन बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी। शाम 5 बजे सिंधिया छत्री पर उनका राजसी परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राजमाता माधवी राजे मूलत: नेपाल की रहने वाली थीं। वे नेपाल राजघराने से संबंध रखती थीं। उनके दादा जुद्ध शमशेर बहादुर नेपाल के प्रधानमंत्री थे। राणा वंश के मुखिया भी रहे थे। साल 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था। माधवराव के निधन के बाद उन्हें राजमाता कहा जाने लगा। माधवी राजे के पति पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया का 30 सितम्बर 2001 को यूपी के मैनपुरी के पास विमान हादसे में निधन हुआ था। उस समय उनकी उम्र महज 56 साल थी।

अंतिम संस्कार में यह राजशाही परिवार और राजनीतिक हस्तियां होंगी शामिल

  • गुजरात का गायकवाड़ राजघराना
  • पटियाला राजशाही परिवार
  • जम्मू कश्मीर राजपरिवार
  • त्रिपुरा राजपरिवार
  • नेपाल राजपरिवार
  • धौलपुर राजपरिवार
  • समथर स्टेट सहित छोटे राजघराना परिवार

Search

Archives