Home » देसी कट्टा व 20 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
कोरबा

देसी कट्टा व 20 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

कोरबा। कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।  सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक होटल से एक संदिग्ध युवक को देसी कट्टा के साथ हिरासत में लिया गया है।सूत्रों के अनुसार, होटल संचालक ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने होटल में दबिश दी। तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा और करीब 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

होटल संचालक के अनुसार, आरोपी तीन दिन पहले होटल में ठहरा था, लेकिन बिना चेकआउट किए अचानक चला गया और एक दिन बाद लौट आया। उसकी हरकतें संदिग्ध लगने पर होटल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस  मौके पर पहुंची। कमरे की तलाशी ली और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि युवक किसी बाहरी जिले का निवासी है, हालांकि उसकी पहचान और उद्देश्य को लेकर पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद हथियारों की जांच फॉरेंसिक टीम से कराई जा रही है, और आरोपी के संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है।
संभावना जताई जा रही है कि आरोपी किसी आपराधिक गिरोह या हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल पुलिस की पूछताछ जारी है।

Search

Archives