Home » झाड़फूंक के चक्कर में युवक की गई जान
कोरबा

झाड़फूंक के चक्कर में युवक की गई जान

कोरबा। झाड़फूंक के चक्कर में सर्पदंश पीड़ित एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि जहरीले सांप के डसने के बाद युवक स्वयं ईलाज के लिए किसी बैगा के पास चला गया। अस्पताल ले जाने में देरी होने से युवक की मौत हो गई। समय रहते पीड़ित अस्पताल पहुंच जाता तो शायद उसकी जान बच जाती।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्रांतर्गत गोढ़ी निवासी एक युवक की मौत सर्पदंश से हुई है। सोमवार को गोपीनाथ 36 वर्ष अपने दोनों बच्चों के साथ सामान लेने के लिए किराना दुकान गया था। इसी दौरान उसे जहरीले करैत सांप ने डस लिया। इसके बाद गोपीनाथ स्वयं बैगा के पास ईलाज के लिए चला गया। बैगा ने झाड़फूक किया पर कोई राहत नहीं मिली। तब तक घटना की जानकारी परिजनों को हुई। परिजन पीड़ित को लेकर ईलाज के लिए अस्पताल की ओर रवाना हुए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है।

Search

Archives