Home » सांप काटने से नहीं, महिला की गला दबाकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
कोरबा

सांप काटने से नहीं, महिला की गला दबाकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा । थाना बालकोनगर पुलिस ने मृतका के प्रेमी को हत्या मामले में गिरफ्तार किया है। दरअसल प्रेमी ने महिला की मौत सांप काटने से होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच रिपोर्ट में मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  थाना बालकोनगर में  22.07.24 को मर्ग क्रमांक 91/2024 धारा 194 BNSS में मृतिका शांति चौहान पति संजय चौहान  32 वर्ष निवासी नेपालीपारा चेकपोस्ट बालकोनगर की मृत्यु सर्पदंश से होना बताकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई ।
घटनास्थल निरीक्षण, शव निरीक्षण व शव परीक्षण के बाद पीएम रिपोर्ट मे डॉक्टर द्वारा स्पष्ट राय नहीं दी गई । बिसरा आदि पिजार्ब किया गया था।  एफएसएल रिपोर्ट पश्चात राय देने की बात कही गई। मृतिका के ब्लड सैम्पल को एफएसएल बिलासपुर भेजा गया, जहाँ रिपोर्ट में रासायनिक विष नहीं पाया गया। इसके पश्चात डॉक्टर ने अपनी अंतिम राय में बताया कि मृतिका की मृत्यु गला दबाने से दम घुटने के कारण हुई।

पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देश प्राप्त कर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना बालकोनगर पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की गई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि घटना दिनांक की रात्रि मृतिका अपने परिचित सौरभ यादव के साथ रह रही थी और अगले दिन सुबह मृत अवस्था में पाई गई। घटना के बाद से सौरभ यादव फरार हो गया ।

जांच के आधार पर मृतिका शांति चौहान की हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी सौरभ यादव को संदेही पाया गया। विवेचना के दौरान गवाहों के कथन एवं आरोपी सौरभ यादव को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर कथन मे दिनांक घटना को मृतिका व्दारा शादी करने का दबाव देने पर मारपीट कर मुंह-नाक गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी सौरभ यादव पिता लल्लन प्रसाद  32 वर्ष निवासी खैरुददीनपुर, थाना पवई, जिला आजमगढ़ (उ.प्र.) हाल मुकाम– कोसाबाड़ी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Search

Archives