Home » काम करने खेत गई महिला पर जंगली सूअर का हमला, दोनों की मौत
कोरबा

काम करने खेत गई महिला पर जंगली सूअर का हमला, दोनों की मौत

कोरबा। काम करने खेत गई महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। घटना में महिला और सूअर दोनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पसान के तेलियामार मोहल्ला की एक महिला खेत में काम कर रही थी इसी दौरान एक जंगली सूअर ने उस पर हमला कर दिया और महिला की मौत हो गई। वहीं जंगली सूअर मृतक के साड़ी में इस कदर उलझ गया कि अपने आप को नहीं बचा पाया और उसकी भी मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस व वन मंडल विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है।

Search