Home » शादी समारोह से घर लौटा मकान मालिक तो नजारा देख उड़ गए होश
कोरबा

शादी समारोह से घर लौटा मकान मालिक तो नजारा देख उड़ गए होश

कोरबा। सूने मकानों में अज्ञात चोरों ने घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं चोरों ने भागने ने पहले घर को आग के हवाले भी कर दिया था। घटना उरगा थाना क्षेत्रांतर्गत पताढ़ी का है।
जनकारी के अनुसार पताढ़ी निवासी एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने नजदीकी गांव गया था। इसी बीच अज्ञात चोरों सूने मकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। भागने से पहले चोरों ने घर को आग के हवाले भी किया। देर शाम जब घर मालिक पहुंचा तो नजारा देख उसके होश उड़ गए। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Search

Archives