Home » हाथियों को खदेड़ने ग्रामीणों ने उठाया तीर-धनुष, वन विभाग ने ये कहा..
कोरबा

हाथियों को खदेड़ने ग्रामीणों ने उठाया तीर-धनुष, वन विभाग ने ये कहा..

.कोरबा। जिले में मानव-हाथियों के बीच संघर्ष की स्थिति शुरू हो गई है। लगातार बढ़ रहे हाथियों के हमले व फसलों को नुकसान होता देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए हैं। इसके चलते ग्रामीण भी हाथियों को खदेड़ने तीर-धनुष उठा लिया है। पत्थर व कुल्हाड़ी से हमला कर रहे हैं। ग्रामीण टॉवर पर तो कभी पेड़ पर चढ़कर हाथी पर हमला कर रहे हैं। कई बार हाथी भी ग्रामीणों को दौड़ा रहे हैं।

वन विभाग का कहना है कि इस तरह की हरकत से ग्रामीणों को नुकसान हो सकता है। हाथी गांव में धावा बोल सकते हैं। हाथियों के दल में बेबी एलीफेंट भी शामिल है, ऐसे में हाथी और भी उग्र हो सकते हैं। हालांकि ग्रामीणों द्वारा हाथी पर हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद वन अमला अलर्ट हो गया है।

विभाग का कहना है कि हाथियों का दल पिछले कुछ दिनों से कोरबा वन मंडल में विचरण कर रहा है, वहीं मुनादी कर लोगों को जंगल की ओर जाने से मना किया गया है। दो दिन पहले पसान वन परिक्षेत्र में तालाब के पास हाथियों के झुंड को देखा गया था। हाथी तालाब में नहाते हुए नजर आए थे। कोरकोमा के पास भी हाथियों के झुंड को सड़क पार करते देखा गया था। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं, इससे आर्थिक क्षति हो रही है।

Search

Archives