Home » अलाव की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, ठंड से बचने घर में अलाव लगाता था परिवार
कोरबा

अलाव की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, ठंड से बचने घर में अलाव लगाता था परिवार

कोरबा।  करतला थानांतर्गत ग्राम बडमार में मंशीदास महंत 72 वर्ष निवास करता था। वह अपने भरे पूरे परिवार के साथ रह रहा था। वे प्रतिदिन ठंड से बचने घर में ही अलाव लगाते आ रहे थे। उन्होंने रविवार को भी अलाव जलाया था। वे सभी देर शाम तक अलाव तापते रहे। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में चले गए। मंशीदास अलाव के समीप ही जमीन चटाई बिछाकर कंबल ओढ़कर सो गया। रात करीब 12 बजे मंशीदास की चीख पुकार सुनकर परिजनों की नींद खुल गईं। वे बाहर निकले तो नजारा देख उनके होश उड़ गए।

अलाव के आग ने बुजुर्ग को पूरी तरह चपेट मेंले लिया था। वह कंबल सहित जल रहा था। परिजनों ने चादर की मदद से किसी तरह आग को बुझाने में सफलता पाई, तब तक बुजुर्ग करीब 80 फीसदी झुलस चुका था। परिजनों ने प्राथमिक उपचार के बतौर शरीर में स्याही लगाया। तत्पश्चात उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया।  उसने दो दिनों तक चले ईलाज के बाद दम तोड दिया।

मृतक के बेटे ने बताया कि घटना के बाद जलने से राहत पाने उसके शरीर पर इंक डाले थे उसके बाद अस्पताल लेकर पहुचे और इलाज के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले में मुख्य आधार पर बयान दर्ज किया गया है वहीं जांच के लिए संबंधित थाना को डायरी भेजी जाएगी।

Search

Archives