Home » पेड़ से टकराने के बाद वाहन में लगी भीषण आग, जलकर हुआ खाक
कोरबा छत्तीसगढ़

पेड़ से टकराने के बाद वाहन में लगी भीषण आग, जलकर हुआ खाक

कोरबा। जिले के कटघोरा बाईपास पर एक 407 वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर एक पेड़ से टकरा गया। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी में आग लग गई।

गनीमत रही की गाड़ी के पेड़ से टकराते ही चालक ने कूदकर अपनी जान मचा ली। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचती तब तक 407 वाहन जलकर खाक हो चुका था। कटघोरा बायपास पर हुकरा के समीप हुए हादसे की कटघोरा पुलिस जांच कर रही है।

Search