Home » दो मोटरसायकल चोर गिरफ्तार, आरोपियो के कब्जे से 3 वाहन जब्त
कोरबा

दो मोटरसायकल चोर गिरफ्तार, आरोपियो के कब्जे से 3 वाहन जब्त

कोरबा/हरदीबाजार। हरदीबाजार थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो मोटरसायकल चोर को गिरफ्तार किया है। ये दोनों चोर भीड़भाड़ वाले स्थानों से मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
हरदीबाजार थाना पुलिस के अनुसार बुधवार को बोईदा निवासी राजेश कुमार मरार ने 4 अप्रैल की रात्रि मोटर सायकल क्र. सीजी 12 एवाई 3086 की चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजेश ने पुलिस को बताया था कि मोटरसायकल गोदारा कंपनी के वाहन पार्किंग में खड़ा किया था, जिसे किसी ने चुरा लिया है।
मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करते हुए प्रकरण को विवेचना में लिया। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति हीरो होण्डा हार्नेट मोटर सायकल में हरदीबाजार में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर रवि किशन चौहान व शिवम दास महंत को पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने गोदारा कंपनी ग्राम रलिया के पार्किंग से मोटर सायकल को चोरी करना बताया। उन्होंने पूछताछ में चोरी के दो अन्य मोटर सायकल को शिवम चौहान के घर ग्राम हरदीबाजार में छिपाकर रखने की भी बात कही। इनकी निशानदेही पर दो पहिया वाहन जिसमें एक सफेद रंग का एक्टिवा व एक हीरो होण्डा सीडी 100 सफेद रंग से पेंट किया हुआ बरामद किया। आरोपियों द्वारा उक्त मोटर सायकल व एक्टिवा का कोई कागजात नहीं होना बताने पर आरोपियों से उपरोक्त मोटर सायकल एवं एक एक्टिवा जप्त कर लिया है। पुलिस ने दोनों के विरूद्ध धारा 41(1-4) जा.फौ. 379, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Search

Archives