Home » वीआईपी मार्ग में दुर्घटना : इलाज के दौरान दो की मौत, एक की हालत गंभीर, आरोपी कार चालक गिरफ्तार
कोरबा

वीआईपी मार्ग में दुर्घटना : इलाज के दौरान दो की मौत, एक की हालत गंभीर, आरोपी कार चालक गिरफ्तार

कोरबा। बीती रात्रि करीब 10.25 बजे इंदिरा चौक से व्हीआईपी रोड में दुर्घटना करने वाले स्वीफ्ट कार चालक राहुल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार चालक अलग-अलग जगह दुर्घटना किया था, जिसमें पांच लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे, वहीं इलाज के दौरान 2 की की मौत हो गई है, एक की हालत गंभीर है। आरोपी कार चालक राहुल यादव पिता स्व. संगीत कुमार यादव  22 साल पता-ढेगुरनाला वार्ड क्रमांक 18, नहर किनारे कोहड़िया का रहने वाला है। आरोपी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात्रि करीब 10.00 बजे मोहम्मद इसराईल  70 साल निवासी पथर्रीपारा अपनी टीवीएस एक्सल से निहारिका से अपने घर पथरीपारा जा रहा था। इसी तरह विशाल बड़ा निवासी डिंगापुर पॉम माल से काम कर अपने घर डिंगापुर जा रहा था एवं छोटेलाल साहनी  45 साल सुविधा केंद्र टीपी नगर से अपने सायकल से घर राजीव बिहार रामपुर लौट रहा था।  इंदिरा चौक के पहले तीनों अलग अलग साधन से पहुंचे थे कि स्वीफ्ट कार चालक आईटीआई से बुधवारी रोड की ओर जाते समय अपनी कार क्रमांक सीजी 12 बीई 2806 को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक विपरीत दिशा से चलाते हुए उक्त तीनों व्यक्तियों को ठोकर मार दिया।

पहले टीवीएस एक्सल के चालक मोहम्मद इसराईल को ठोकर मारा, उसके बाद विशाल बड़ा को रौंद दिया, फिर सायकल चालक छोटेलाल साहनी को रौंदते हुए बुधवारी रोड की ओर फरार हो गया तथा बुधवारी रोड स्थित साहू समोसा दुकान के पास दो पहिया वाहन के चालक रवि कंवर एवं एक बच्चे को रौंदते हुए कार खंभे से जा टकराई।

घटना की सूचना मिलते ही तत्काल थाना सिविल लाईन, बाल्को, कोतवाली, सीएसईबी व मानिकपुर का स्टॉफ मौके पर पहुंचे । आहतों को डायल 112 की मदद व अन्य साधनों की मदद से जिला चिकित्सालय व एनकेएच अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान आज सुबह छोटे लाल साहनी और मोहम्मद इसराईल की मौत हो गई। अन्य आहतों का इलाज जारी है। आरोपी राहुल यादव के विरुद्ध अपराध धारा सबूत का पाये जाने पर आज विधिवत गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया गया है।

Search

Archives