Home » चीतल और जंगली सूअर का शिकार : तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
कोरबा

चीतल और जंगली सूअर का शिकार : तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

कोरबा। कटघोरा वन मंडल के पाली रेंज में एक बार फिर वन्यजीवों के शिकार का मामला सामने आया है। मुरली गांव के पास फंदा लगाकर चीतल और जंगली सूअर का शिकार करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक मुख्य आरोपी फरार है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया है।

दरअसल  वन्यजीव भोजन की तलाश में जंगल से सटे खेतों की ओर आ रहे हैं। इसी का फायदा उठाकर ये आरोपी फंदा तैयार कर वन्य जीवों का शिकार कर रहे थे। फंदे में चीतल और जंगली सूअर के फंसने के बाद चारों ने मिलकर उन्हें मार डाला और उनके मांस को बेचने की तैयारी कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर रेंजर संजय लकड़ा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं मुख्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Search

Archives