Home » सूने मकान से लाखों की चोरी : 10 लाख कीमती सोने-चांदी के आभूषण सहित नगदी पार
कोरबा

सूने मकान से लाखों की चोरी : 10 लाख कीमती सोने-चांदी के आभूषण सहित नगदी पार

कोरबा। गोपालपुर में एक सूने मकान से लाखों की चोरी हुई है। चोरों ने बड़ी मात्रा में आभूषण और नगदी रकम यहां से पार किया है। पूर्व सीएसईबी कर्मी के गोपालपुर स्थित मकान में यह घटना हुई।

कर्मचारी का बेटा धनेंद्र  खेती-बाड़ी संभालता है जबकि बहू सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। हरदीबाजार क्षेत्र के सिल्ली बोइदा में धनेंद्र सिंह की अच्छी-खासी खेती है। धनेंद्र ने बताया कि उनका पूरा परिवार धान की मिसाई के लिए शुक्रवार को सिल्ली बोइदा गया हुआ था। वहां दो दिन व्यतीत किए और कामकाज कराया।

रविवार को उनका गोपालपुर लौटना हुआ। रास्ते में उनके पास पड़ोसी का कॉल आया, बताया गया कि घर पर चोरी हो गई है। घर पहुंचकर धनेंद्र ने भीतर का जायजा लिया तो दंग रह गए। बाहर का ताला तोड़ने के साथ चोरों ने घटना को अंजाम दिया। विभिन्न सामान रखने के लिए पांच आलमारी कमरे में मौजूद थी जिनमें से तीन को तोड़कर चोरों ने हजारों की नगद रकम, तीन हार, कंगल, मंगलसूत्र, पायल, झुमके, चेन समेत कई आभूषण पार कर दिए। चोरों ने लगभग 10 लाख कीमती सोने चांदी के आभूषण की चोरी कर ली है। कमरे के अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ था।

धनेंद्र ने मामले की जानकारी दर्री पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम पहुंचकर जायजा लिया। चोरी गए सामानों की सूची पुलिस को उपलब्ध कराई गई है। पुलिस के द्वारा चोरी का प्रकरण दर्ज करने के साथ आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Search

Archives