Home » होटल में ठहरे युवक ने जहर का सेवन कर दी जान, 8 माह पहले हुई थी शादी
कोरबा

होटल में ठहरे युवक ने जहर का सेवन कर दी जान, 8 माह पहले हुई थी शादी

कोरबा। जिले में एक युवक ने जहर का सेवन कर अपनी जान दे दी। युवक ने खुदकुशी करने से पहले उसने अपने भाई को मोबाईल पर कॉल किया और बताया कि भाई मैंने जहर पी लिया है। अब मुझे नहीं जीना है। युवक ने खुदकुशी क्यों की है, पुलिस इसकी जांच कर रही है.मिली जानकारी के अनुसार सर्वोदय स्मॉल फाइनेंस के कर्मचारी ने जिले के एक होटल में जहर का सेवन कर अपनी जान दे दी। युवक की 8 माह पहले शादी हुई थी। युवक कोरबा में मुड़ापार में दोस्तों के साथ किराए के मकान में रहता था। उसने खुदकुशी करने के लिए किराए में होटल में कमरा बुक कराया था। कोतवाली थाना अंतर्गत सीतामढ़ी स्थित आश्रय होटल से पुलिस ने बिलासपुर मस्तूरी निवासी रामेश्वर साहू की लाश को बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

Search

Archives