कोरबा। एक शख्स ने चलती मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के दुरपा रोड की है। जानकारी के अनुसार, दुरपा निवासी 52 वर्षीय महादेवा दास जीटीपी कंपनी में कार्यरत था। पिछले कुछ दिनों से अधिक शराब का सेवन कर रहा था। घटना के समय भी वे नशे की हालत में था।
खुदकुशी की नीयत से युवक रेलवे ट्रैक के करीब था। मालगाड़ी को आता देख वह ट्रैक पर कूद गया। इससे युवक की मौत हो गई। मृतक के बेटे सागर दास ने बताया कि उनके पिता की तबीयत खराब चल रही थी। इस कारण उन्हें काम से छुट्टी मिली थी। घर पर रहने के दौरान वे ज्यादा शराब पीने लगे थे। परिवार के लोग उन्हें समझाते थे, लेकिन वे नहीं माने। इससे पहले भी उसने आत्महत्या की कोशिश की थी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाली पुलिस और रेलवे आरपीएफ को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक के परिजनों का बयान लिया है, जांच जारी है।







