Home » पुरानी रंजिश पर मारपीट करने रोका था युवक का रास्ता, वाहन छोड़कर भागा तो दो युवकों ने स्कूटी पर डंडे बरसाकर निकाली भड़ास  
कोरबा

पुरानी रंजिश पर मारपीट करने रोका था युवक का रास्ता, वाहन छोड़कर भागा तो दो युवकों ने स्कूटी पर डंडे बरसाकर निकाली भड़ास  

कोरबा। पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने मारपीट करने के लिए एक युवक का रास्ता रोक लिया। युवक अपनी जान बचाने के लिए स्कूटी छोड़कर भाग निकला। युवक के हाथ से निकल जाने के बाद गुस्से में दो युवकों ने स्कूटी पर डंडे बरसाकर अपनी भड़ास निकाली। दोनों युवक तीसरे युवक को गालियां देते रहे और स्कूटी में जमकर तोडफ़ोड़ की। स्कूटी में तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस की जानकारी में आने के बाद दोनो ंयुवकों पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार जेआर कैफे के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मानिकपुर चीप हाउस में तक्ष निराला निवास करता है। वह चौपाटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। दोनों युवक कुछ देर बाद मारपीट पर उतारू हो गए। अपनी जान बचाने के लिए तक्ष भागने लगा। इसके बाद युवकों ने तक्ष की स्कूटी पर डंडे बरसाता शुरू कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Search

Archives