कोरबा/कटघोरा। कोरबा पुलिस की टास्क टीम ने पाली में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 15 जुआरी को गिरफ्तार किया है। ये जुआरी पाली के समीप चैतुरगढ़ की पहाड़ियों पर टेंट लगाकर दांव लगा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी और लाखों की नगदी व बाइक-कार जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए जुआरी कटघोरा, पाली, कोरबा, रतनपुर और पड़ोसी जिला बिलासपुर के हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी और लाखों की नगदी, 18 बाइक और एक कार भी जब्त की है। पुलिस ने 15 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है, जिनके पास से एक लाख से अधिक रुपये की नकदी बरामद की है। थाना प्रभारी कटघोरा धर्म नारायण तिवारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है।







