Home » पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हत्या के आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
कोरबा छत्तीसगढ़

पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हत्या के आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

कोरबा। मेडिकल काॅलेज अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस विभाग ने राहत की सांस ली है।

बता दें बालको थाना क्षेत्र के ग्राम गहनिया खेतार में अमर सिंह मांझी ने अपने तीन वर्षीय पुत्र की गला रेतकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसने खुद का भी अपना गला काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। इसमें विफल होने के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान वहां तैनात पुलिस कर्मियों को चकमा देते हुए मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। घटना के 2 घंटे बाद आरोपी रजगामार रोड पर बस स्टॉप पर खड़ा था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा और जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया। आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

Search

Archives