Home » पाली महोत्सव में बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल की सुरीली आवाज का चलेगा जादू
कोरबा

पाली महोत्सव में बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल की सुरीली आवाज का चलेगा जादू

0 छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार अनुज शर्मा देंगे छत्तीसगढ़ी गानों की प्रस्तुति

कोरबा। महाशिवरात्रि के अवसर पर पाली महोत्सव का आयोजन पाली में 18 और 19 फरवरी को किया जाएगा। पाली महोत्सव में बॉलीवुड और छालीवुड के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 18 फरवरी को पाली महोत्सव में इस बार बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल की सुरीली आवाज का जादू चलेगा। पलक मुच्छल बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका है। उन्होंने आशिकी 2, बाहुबली, एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी एवं प्रेम रतन धन पायो जैसे सुपरहिट फिल्मों के अलावा बहुत से बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज से दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई है। 18 फरवरी को ही छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार अनुज शर्मा भी अपने छत्तीसगढ़ी गानों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।—

Search