Home » आधी रात को युवती रहस्यमय ढंग से लापता, 9 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, गुम इंसान दर्ज
कोरबा

आधी रात को युवती रहस्यमय ढंग से लापता, 9 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, गुम इंसान दर्ज

कोरबा। करतला थाना क्षेत्र में आधी रात को रहस्यमय ढंग से लापता युवती का 9 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। 22 वर्षीय युवती पिता की मौत के बाद अपने चाचा के घर में रह रही थी। इसी बीच परिजनों को बिना बताए अचानक लापता हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार करतला थाना क्षेत्र के वनांचल ग्राम से 22 वर्षीय युवती विगत 7 एवं 8 फरवरी की दरम्यानी आधी रात अपने घर वालों को बताए बगैर अचानक रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। युवती के पिता की कुछ वर्ष पूर्व आकस्मिक निधन हो चुका है। पिता का निधन के बाद युवती अपने चाचा के घर में रह रही थी। वह सामान्य लोगों की तरह आवश्यक कार्यो में परिजनों का हाथ बटा रही थी। इसी बीच अचानक रहस्यमय ढंग से आधी रात को गायब हो गई। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। युवती के चाचा ने युवती के गुम होने की रिपोर्ट सप्ताह भर बाद करतला थाना पहुंचकर दर्ज कराई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 4/23 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवती की पतासाजी के लिए कोरबा पुलिस नियंत्रण कक्ष एवं सरहदी जिलों के पुलिस नियंत्रण कक्ष को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्रेषित कर दी है।

Search