Home » बिना विवाह मां बनी युवती : साइकिल बनवाते समय हुई दोस्ती, फिर दोनों रहने लगे साथ, स्वस्थ शिशु को दिया जन्म
कोरबा

बिना विवाह मां बनी युवती : साइकिल बनवाते समय हुई दोस्ती, फिर दोनों रहने लगे साथ, स्वस्थ शिशु को दिया जन्म

कोरबा। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक युवती का बयान दर्ज किया है, जो बिना विवाह मां बन गई है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर उसका बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि कोरिया जिले के थाना बैकुंठपुर के बरबसपुर निवासी 35 वर्षीय मोहन यादव को कोरबा जिले के चोटिया क्षेत्र की एक युवती से प्यार हुआ। मोहन यादव साइकिल दुकान में रिपेयरिंग का काम करता था, जहां युवती किसी काम से गई थी। इसी दौरान दोनों की जान पहचान हुई और बाद में दोस्ती प्यार में बदल गई।

एक साल पहले दोनों घर से भागकर कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगे। यहां भी मोहन यादव साइकिल दुकान में रिपेयरिंग का काम करने लगा और दोनों पति-पत्नी की तरह बिना शादी साथ रहने लगे। इसी दौरान युवती प्रेग्नेंट हो गई।

बुधवार सुबह युवती की हालत बिगड़ने पर उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मेमो भेजकर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने बयान दर्ज किया।

युवती आठवीं पास है और समय-समय पर मजदूरी का काम करती है। युवक भी आठवीं पास है और दोनों साथ में जीवन यापन कर रहे हैं। पुलिस बयान के अनुसार युवती ने बताया कि दोनों साथ रहने के बाद से आज तक घर नहीं लौटे हैं। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी का कहना है कि बयान दर्ज करने के बाद मामला संबंधित थाना चौकी को भेजा जाएगा।

Search

Archives