Home » नींद में सोया था परिवार, इधर चोरों ने नगदी व जेवरात समेत लाखों का माल कर दिया पार
कोरबा

नींद में सोया था परिवार, इधर चोरों ने नगदी व जेवरात समेत लाखों का माल कर दिया पार

कोरबा। ग्राम भिलाईखुर्द में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने संजय पटेल के घर धावा बोलकर मोबाइल, जेवरात व नकदी रकम समेत एक लाख रुपए का माल पार कर दिया है।
बताया जा रहा है कि घर में शादी समारोह का आयोजन था। पूरा परिवार कार्यक्रम की वजह से थके हुए थे और गहरी नींद में थे। सुबह जब परिवार के सदस्यों की नींद खुली तो उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी घर के सदस्यों ने उरगा पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि 7 मई से उनके घर में शादी समारोह की शुरुआत हुई थी। बीती रात ही बहू घर आई थी। खुशियां मनाने के बाद सभी थके-हारे सदस्य देर रात्रि सोने चले गए। इसका फायदा उठाते हुए तड़के चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर ने चार मोबाइल, चांदी के पायल सहित अन्य जेवरात व अलमारी का लॉकर तोड़कर नकदी रकम चुराए हैं। चोरों ने कुल मिलाकर एक लाख का माल पार कर दिया है। शिकायत में महिलाओं ने पुलिस को यह भी बताया कि महिलाएं जब सो रही थीं, उस वक्त उन्होंने हाथ-पैर व गले में कुछ जेवर पहन रखे थे, चोरों ने उसे भी पार कर दिया है। सुबह उठने पर उनकी आंखों में जलन और सिर में दर्द होने की शिकायत भी पुलिस से की। इससे ऐसा लगता है मानों नशीली दवा छिड़ककर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल उरगा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives