Home » एसईसीएल के रिटायर्ड इंजीनियर के सूने आवास में चोरी, नगदी व जेवर पार, रांची गया था परिवार
कोरबा छत्तीसगढ़

एसईसीएल के रिटायर्ड इंजीनियर के सूने आवास में चोरी, नगदी व जेवर पार, रांची गया था परिवार

कोरबा। सुभाष ब्लाक में निवासी एसईसीएल के रिटायर्ड इंजीनियर के सूने मकान में चोरों ने धावा बोलकर नगदी-जेवर की चोरी कर ली। मामले में पुलिस जांच कर रही है। शहर के एसईसीएल कालोनी स्थित सुभाष ब्लाक में सी-5 में रिटायर्ड इंजीनियर दीपक कुमार राव निवास करते है, जो रविवार को किसी काम से परिवार समेत रांची गए हुए थे। इस दौरान उनका मकान सूना था। सोमवार की रात वे रांची से वापस लौटे तो उनके होश उड़ गए। मकान के सामने दरवाजे का ताला व कुंडी टूटा हुआ था।
अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी को रॉड से तोड़ने के बाद अंदर लॉकर को भी तोड़कर उसमें से जेवर व नगदी रकम पार कर दिया था। दीपक कुमार राव ने घटना की जानकारी मानिकपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां निरीक्षण कर चोरी गए मशरूका की जानकारी ली गई। वहीं मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई।

Search

Archives