Home » शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकली थी, एनीकट में मिली लाश की हुई शिनाख्त
कोरबा

शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकली थी, एनीकट में मिली लाश की हुई शिनाख्त

कोरबा। सोमवार की सुबह राताखार सर्वेश्वर एनीकट में एक लड़की की लाश मिली है। मृतिका की पहचान खपराभट्ठा निवासी चांदनी चौरसिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शादी के कार्यक्रम में जाने के लिए रविवार को सुबह 10 बजे घर से निकली थी। शाम को परिजनों ने उसकी सहेलियों से चांदनी के बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह उसकी लाश सर्वेश्वर स्थित एनीकट में मिली। चांदनी की लाश लाल रंग का टी शर्ट और ब्लेक कलर की जींस पहने हुए मिली है। चांदनी ने आत्महत्या की है या उसके साथ कोई घटना हुई है, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

Search

Archives