Home » निगम के राजस्व अमले ने चलाया वसूली अभियान, बकायादारों का घर और दुकान सील  
कोरबा

निगम के राजस्व अमले ने चलाया वसूली अभियान, बकायादारों का घर और दुकान सील  

कोरबा। आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय के निर्देशन में निगम के राजस्व अमले द्वारा वसूली अभियान चलाकर बकायादारों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। बकायादारों के मकान व दुकान को सील किया जा रहा है। बकायादारों द्वारा राशि भी निगम कोष में जमा कराई जा रही है।निगम के राजस्व अमले ने दर्री जोन में वसूली अभियान चलाया। इस दौरान 06 बकायादारों के मकान सील करने के बाद इन बकायादारों द्वारा बकाया कर की राशि निगम कोष में जमा कराई गई। नगर पालिक निगम के सम्पत्तिकर, समेकित कर, जलकर, भवन दुकान किराया आदि सहित अन्य करों के माध्यम से राजस्व प्राप्त होता है। राजस्व का उपयोग निगम द्वारा आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता बनाए रखने, नगर का विकास करने व अन्य व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन में किया जाता है, किन्तु कतिपय करदाताओं द्वारा समय पर कर की राशि निगम को अदा नहीं की जा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप निगम को आर्थिक क्षति होती है व नागरिक सुविधाएं एवं विकास कार्य प्रभावित होते हैं, वहीं दूसरी ओर बकायादारों पर बकाया राशि बढती जाती है तथा एक बड़ी राशि बकाया के रूप में निर्मित हो जाती है। उल्लेखनीय है कि निगम द्वारा बड़े बकायादारों की सूची का प्रकाशन भी मीडिया में कराया जाकर उन्हें हिदायत दी गई थी कि वे बकाया करों की राशि शीघ्र निगम कोष में जमा कराएं।नियमितीकरण हेतु सभी वार्डो में विशेष अभियानआयुक्त प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा अनियमित विकास के नियमितीकरण हेतु निगम क्षेत्र के सभी 67 वार्डो में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निगम के अधिकारी कर्मचारी घर-घर जाकर नियमितीकरण हेतु सर्वे का कार्य कर रहे हैं, वहीं जिन लोगों का नियमितीकरण किया जाना हैं, उनसे आवेदन फार्म भी मौके पर भरवाएं जा रहे है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार अनियमित रूप से किए गए विकास व निर्माण का नियमितीकरण किया जा रहा है तथा शासन की इस योजना से लोग लाभान्वित हो रहे है। आयुक्त श्री पाण्डेय के द्वारा निगम के पंजीकृत वास्तुविदों, आर्किटेक्टों, इंजीनियर्स को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमितीकरण हेतु अधिकाधिक आवेदन जमा कराने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें, ताकि शत प्रतिशत रूप से अनियमित विकास का नियमितीकरण किया जा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ लोगों के मिल सकें।

Search

Archives