
प्राथमिक शाला प्रधान पाठक, मध्यमिक शाला प्रधान पाठक एवं शिक्षक की रिक्त पदों की सूची जारी हो
शालेय शिक्षक संघ कोरबा की पदाधिकारी की बैठक सह हिंदू नव वर्ष मिलन कार्यक्रम प्रांतीय संगठन सचिव श्री रामचरण साहू के मार्गदर्शन एवं जिलाध्यक्ष वेदव्रत शर्मा के नेतृत्व में शिक्षक सदन कोरबा में संपन्न हुई बैठक में पदाधिकारियों को प्राप्त विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर जिला स्तरीय समस्याओं पर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया था, जिस तारतम्य में आज शालेय शिक्षक संघ कोरबा के प्रतिनिधियों ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंप शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराकर त्वरित निराकरण की मांग की है।
शालेय शिक्षक संघ कोरबा के जिलाध्यक्ष वेदव्रत शर्मा ने बताया पदाधिकारी की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपे जाने का निर्णय लिया गया था, जो निम्नानुसार है:
1. प्रधान पाठक प्राथमिक शाला में जिन पात्र सहायक शिक्षकों को आज दिनांक तक पदांकन प्रदान नहीं हुआ है, उन्हें रिक्त स्थान की जानकारी प्रदान करते हुए जल्द उन्हें पदांकित किया जावे।
2. प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला की जारी सूची में कुछ शिक्षकों के स्थानांतरण दर्शाया नहीं गया है जिससे जिले में पूर्व से कार्यरत शिक्षक कनिष्ठ हो गए, जिसे सुधारा जाना आवश्यक है सूची का पून: मिलान कर नवीन सूची जारी की जाए।
3. शिक्षक, व्याख्याता एवं प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के रिक्त पदों की जानकारी को विषयवार सार्वजनिक किया जावे।
4. अनेक शिक्षकों के संविलियन पूर्व की राशि आज दिनांक तक अप्राप्त है जिस हेतू उचित कार्यवाही किया जाए।
5. जिले में कार्यरत शिक्षकों का परिचय पत्र आज दिनांक तक नहीं बन पाया है इस दिशा में पहल करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।
जिलाशिक्षा अधिकारी श्री जी.पी. भारद्वाज द्वारा पदोन्नति जल्द समिति द्वारा पूर्ण किए जाने, सूची का पुनः मिलान किए जाने, एवं परिचय पत्र पदोन्नति प्रक्रिया के पश्चात जारी किए जाने ठोस आश्वासन दिया गया है।
शालेय शिक्षक संघ के पदाधिकारीओ की बैठक में मुख्य रूप से प्रांतीय संगठन सचिव श्री रामचरण साहू, जिलाध्यक्ष वेदव्रत शर्मा, जिला सचिव चंद्रिका प्रसाद पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार जैन, जिला उपाध्यक्ष वीरू कुमार गुप्ता, जिला महामंत्री शिव कुमार साहू, भानु प्रसाद साहू, ब्लॉक अध्यक्ष कटघोरा जय प्रकाश झा, ब्लॉक अध्यक्ष पोड़ी विनोद कुमार चंद्रा, ब्लॉक कटघोरा कोषाध्यक्ष रामनारायण चौहान, उमादेवी कंवर, रामचरण पटेल एवं अन्य शिक्षक साथी शामिल हुए।







