Home » पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने अस्पताल से भेजा जेल
कोरबा छत्तीसगढ़

पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने अस्पताल से भेजा जेल

जांजगीर-चांपा। पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

प्रार्थी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारायण ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक मामले में पुलिस की टीम फरार मुख्य आरोपी रामनाथ सबरिया पिता छोटेबाबू सबरिया उग्र 22 वर्ष साकिन वार्ड नं. 01 सबरिया डेरा राहौद को गिरफ्तार करने गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर देशी कट्टे से फायरिंग की। पुलिस फायरिंग में आरोपी घायल हो गया था, जिसे अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल कराया गया था। स्वस्थ होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

01 फरवरी 2026 को देर रात्रि को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम बोडसरा में रामनाथ सबरिया अपने रिश्तेदारी में छिपा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई, जहां एक खण्डहरनुमा मकान में रामनाथ छिपा हुआ था।

को होना पाया, जिसे पुलिस पार्टी ने अपना परिचय बताया और उक्त आरोपी को सरेंडर करने कहा जो पुलिस को देखकर अपनी उपस्थिति छिपाते हुए आड़ लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे आत्मसमर्पण सरेंडर करने बोला गया। पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण के लिये बार-बार चेतावनी भी दी, परंतु आरोपी ने इसे नजर अंदाज कर दिया और देशी कट्टे फायर कर दिया, जिससे पुलिस के जवान बाल-बाल बच गए। गोली निरीक्षक के सिर के उपर से गुजरी। पुलिस ने विवश होकर चेतावनी देते हुए हवाई फायर किया। उसके बाद भी आरोपी रामनाथ पर कोई असर नहीं पड़ा। तब निरीक्षक के द्वारा आरोपी के कमर के नीचे टारगेट करते हुए पिस्टल से 02 राउण्ड आरोपी के कमर के नीचे फायर किया गया। जिससे आरोपी रामनाथ सबरिया के दाहिना पैर के घुटने के नीचे गोली लगी, जिससे आरोपी घायल होकर वही बैठ गया। जिसे ये लोग काबू में किये और आरोपी के उपचार हेतु तत्काल ईलाज हेतू जिला अस्पताल जांजगीर लाकर भर्ती कराया गया।

आरोपी का स्वास्थ्य ठीक होने से डाक्टर के द्वारा डिस्जार्च किया गया। जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। आरोपी के द्वारा उक्त घटना कारित करना अपना स्वीकार किया गया हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Search

Archives