Home » प्रशांति वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के साथ पुलिस ने खेली फूलों की होली, भोजन कराया, जिले की सुख-शांति के लिए लिया आशीर्वाद
कोरबा

प्रशांति वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के साथ पुलिस ने खेली फूलों की होली, भोजन कराया, जिले की सुख-शांति के लिए लिया आशीर्वाद

कोरबा ।  बुधवार को होली खेली गई, जिसके बाद गुरुवार सुबह पुलिसकर्मियों ने भी उत्साह से होली मनाई। विभिन्न थानों और चौकियों में शांतिपूर्ण ढंग से रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। कोतवाली, सिविल लाइन, कुसमुंडा, दीपका समेत कई थानों में होली का माहौल रहा।

सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के प्रशांति वृद्धा आश्रम में पुलिस का एक अलग चेहरा देखने को मिला। पुलिस के आला अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुजुर्गों के साथ फूलों की होली खेली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नीतीश ठाकुर, प्रतीक चतुर्वेदी समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों को भोजन कराया और जिले की सुख-शांति के लिए आशीर्वाद लिया।

Search

Archives