Home » शिव हत्याकांड मामले में आया नया मोड़ : पेड़ पर लटकती मिली मां की लाश, जांच में जुटी पुलिस
कोरबा

शिव हत्याकांड मामले में आया नया मोड़ : पेड़ पर लटकती मिली मां की लाश, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। ढाई वर्षीय मासूम की हत्याकाण्ड में अब एक नया मोड़ आ गया है। बेटे के बाद अब माँ की भी लाश पेड़ पर लटकती हुई बरामद हुई है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है, जांच जारी है। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

बता दें खरमोरा क्षेत्र अंतर्गत सागौन बाड़ी में मिली ढाई साल के मासूम शिव चौहान की लाश की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। अब इस जांच कार्यवाही में एक नया मोड़ आ गया हैं। ढाई वर्षीय मासूम की हत्याकाण्ड में बालक शिवा की हत्या के मामले में उसकी माँ की पुलिस तलाश कर रही थी और इसी बीच अब मासूम की मां की लाश भी पेड़ पर लटकती हुई बरामद हुई है। मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कार्यवाही कर रही है।

मानिकपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम ढेलवाडीह के ग्रामीणों में उस समय दहशत फैल गई जब उन्हें यह पता चला कि एक महिला की लाश पेड़ पर लटक रही है। खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पता चला कि यह लाश उसी मालती की है जिसके ढाई वर्षीय बेटे शिव का शव 5 दिन पूर्व खरमोरा क्षेत्र अंतर्गत सागौन बाड़ी में बरामद किया गया था। शिवा की हत्या कर दी गई थी।

इस मामलों को पुलिस ने गंभीरता से लिया और जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि उसकी माँ भी ग़ायब है। अब मालती की खोजबीन शुरू हुई लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। अब आज सुबह एक पेड़ पर काफी ऊंचाई पर लटकती हुई मालती की लाश बरामद हुई है। लाश मिलने की जानकारी पर मानिकपुर चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives