Home » मेडिकल कॉलेज में बंदर ने मचाया उत्पात, रेस्क्यू टीम को करनी पड़ी मशक्कत
कोरबा

मेडिकल कॉलेज में बंदर ने मचाया उत्पात, रेस्क्यू टीम को करनी पड़ी मशक्कत

कोरबा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अचानक एक बंदर पहुंच गया। बंदर को देख अस्पताल में भगदड़ मच गई। अस्पताल की भीड़ देखकर बंदर भी एक स्थान पर दुबका हुआ था। कुछ लोगों ने बंदर को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान बंदर ने उन पर हमला भी कर दिया। इसकी सूचना वन विभाग के सदस्य रेस्क्यू टीम के जितेन्द्र सारथी को दी गई। सूचना मिलते ही जितेन्द्र सारथी मेडिकल अस्पताल पहुंचे। बंदर को पकड़ने के लिए टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बंदर को जंगल में आजाद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बंदर के गले में पट्टे का निशान था। जिससे प्रतीत होता है कि वह पालतू था।

Search

Archives