Home » पावर प्लांट से लौट रही मालगाड़ी के इंजन में पथराव, लोको पायलट घायल, पुलिस से शिकायत
कोरबा छत्तीसगढ़

पावर प्लांट से लौट रही मालगाड़ी के इंजन में पथराव, लोको पायलट घायल, पुलिस से शिकायत

कोरबा। पावर प्लांट से रेलवे स्टेशन की ओर लौट रही मालगाड़ी के इंजन में पथराव का मामला सामने आ रहा है। घटना रविवार की रात हुई है। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी बालको प्लांट से वापस लौट रही थी। पथराव से इंजन की खिड़की का कांच क्षतिग्रस्त हो गया है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि पत्थर लोको पायलट ओपी आदिले के सिर पर लगा, जिससे उन्हें चोट आई। असिस्टेंट लोको पायलट सुनील कुमार भी इंजन में मौजूद थे। साइंडिंग इंचार्ज ने पुलिस ने घटना की शिकायत की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पथराव करने वालों की तलाश की जा रही है।

Search

Archives