Home » कोरबाः गर्मी से पहले वाटर प्लांट की मरम्मत, दो दिनों तक प्रभावित रहेगी जलापूर्ति
कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबाः गर्मी से पहले वाटर प्लांट की मरम्मत, दो दिनों तक प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

कोरबा। भीषण गर्मी की शुरुआत से पहले सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा जल उपचार संयंत्र (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) में आवश्यक मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।

निगम प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस मेंटेनेंस कार्य के चलते 15 और 16 मार्च को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह की वाटर सप्लाई बाधित रहेगी। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं के अनुसार पर्याप्त मात्रा में जल संग्रहण कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। मरम्मत कार्य पूर्ण होते ही शाम को आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।

Search

Archives