Home » जानें क्या हुआ जब धान खरीदी केंद्र में अचानक धमक गया हाथी
कोरबा

जानें क्या हुआ जब धान खरीदी केंद्र में अचानक धमक गया हाथी

कोरबा। चचिया धान खरीदी केंद्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक दंतैल हाथी अचानक वहां पहुंच गया। हाथी के अचानक धमक जाने से केंद्र में मौजूद कर्मचारी और किसान दहशत में आ गए। हाथी के आक्रामक होने की आशंका के चलते किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था, हालांकि समय रहते स्थिति को संभाला गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी के आते ही धान खरीदी केंद्र में काम कर रहे कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कुछ कर्मचारी धान को सुरक्षित करने के प्रयास में हाथी को खदेड़ते भी नजर आए। हाथी कभी धान के ढेर की ओर बढ़ता तो कभी इधर-उधर घूमता रहा, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में हाथी पहुंचे हों। इससे पहले भी कई बार हाथियों के झुंड या अकेले दंतैल हाथी धान खरीदी केंद्र और आसपास के गांवों तक पहुंच चुके हैं। हाथी अक्सर केंद्र में घुसकर धान खा जाते हैं और फिर जंगल की ओर लौट जाते हैं, जिससे किसानों और कर्मचारियों में लगातार भय का माहौल बना रहता है।

Search

Archives