Home » ब्रेकिंग : महिला आरक्षक से मारपीट करने वाली आरोपिया इंदु चंद्रा को न्यायालय से मिली सजा
कोरबा छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग : महिला आरक्षक से मारपीट करने वाली आरोपिया इंदु चंद्रा को न्यायालय से मिली सजा

कोरबा। थाना रामपुर में महिला आरक्षक से मारपीट करने वाली आरोपिया इंदु चंद्रा उर्फ इंदिरा चंद्रा को न्यायालय से सजा मिली है। आरोपिया ने पूर्व प्रेमी से 3 लाख रुपये उगाही करने की नियत से बलात्कार का झूठी रिपोर्ट दर्ज करने का प्रयास किया था। रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर आरोपिया ने रात्रि 11ः00 बजे थाना में आकर महिला आरक्षक से मारपीट की थी।

आरोपिया इंदु चंद्रा उर्फ इंदिरा चंद्रा अपने पूर्व प्रेमी के विरुद्ध बलात्कार करने संबंधी रिपोर्ट करने हेतु आवेदन प्रस्तुत करती थी, फिर वापस ले लेती थी। उसका उद्देश्य पूर्व प्रेमी से 3 लाख रुपये उगाही करना था। कुछ रकम मिलने पर शपथ पत्र देकर शिकायत वापस ले लेती थी। दिनांक 25.7.2022 को रात्रि लगभग 11ः00 बजे आरोपिया थाना सिविल लाइन रामपुर में आकर महिला आरक्षक ज्योति यादव से मारपीट की।

आरोपिया के विरुद्ध धारा 186, 353, 332, 294 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया गया था। माननीय न्यायिक दंडाधिकारी महोदय प्रथम श्रेणी न्यायालय कोरबा ने आरोपिया को न्यायालय उठने तक का सजा एवं 5000 रुपये के अर्थ दंड से दंडित किया है। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीपीओ श्री वाईआर जायसवाल द्वारा पक्ष रखा गया। आरोपिया की ओर से अधिवक्ता कमलेश साहू ने पैरवी किया।

Search

Archives